विश्व

ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य डेटा हब पर किया हमला

तेहरान- 22 जुलाई। ईरान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने बहरीन स्थित अमेज़न वेब सर्विसेज़ (एडब्ल्यूएस) के एक डेटा सेंटर को निशाना बनाते हुए सैन्य अभियान चलाया। ईरानी सेना ने इस डेटा सेंटर को अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की “डिजिटल आंख” बताते हुए कहा कि यह पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य डेटा के प्रसंस्करण और आदान-प्रदान का प्रमुख केंद्र है।

ईरानी समाचार एजेंसी फ़ारस ने सेना के हवाले से बताया कि ‘नस्र-2’ सैन्य अभियान के 24वें चरण के तहत बहरीन में एडब्ल्यूएस के ‘मी-साउथ-1’ क्लाउड क्षेत्र को निशाना बनाया गया। बहरीन में अमेज़न के मुख्य डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया। यह इंफ्रास्ट्रक्चर सैन्य डेटा को प्रोसेस करने और उसके आदान-प्रदान का एक प्रमुख केंद्र है। इसे 2019 में पश्चिम एशिया में कंपनी के पहले समर्पित डेटा प्रोसेसिंग सेंटर के तौर पर शुरू किया गया था।

बयान में कहा गया कि यह डेटा सेंटर अमेरिकी सेना के लिए सैन्य सूचनाओं के आदान-प्रदान और खुफिया जानकारी के प्रसंस्करण का महत्वपूर्ण केंद्र है। ईरान ने इसे फारस की खाड़ी में अमेरिका और उसके सहयोगियों की सैन्य गतिविधियों का प्रमुख डिजिटल हब बताया।

ईरानी सेना ने दावा किया कि यह कार्रवाई ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य हमलों के जवाब में की गई। उसके अनुसार, अमेरिकी सेना ने लगातार 11 रातों तक ईरानी क्षेत्र में हवाई हमले किए, जिनमें नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। इसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी रणनीतिक ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की।

ईरान ने कहा कि अमेजन अमेरिकी रक्षा विभाग के जॉइंट वॉरफाइटिंग क्लाउड कैपेबिलिटी (एडब्ल्यूएस) कार्यक्रम के चार प्रमुख ठेकेदारों में शामिल है। लगभग 9 अरब डॉलर की इस परियोजना के तहत पेंटागन को क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सैन्य क्षमताएं उपलब्ध कराई जाती हैं। हालांकि, एडब्ल्यूएस, अमेरिकी रक्षा विभाग या बहरीन की ओर से इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!