बिहार

MADHUBANI: संदिग्ध लिंक या अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा नहीं करना चाहिए : DPO

मधुबनी- 22 जुलाई। साइबर अपराध को रोकने और इससे बचाव के लिए शहर के वाटसन प्लस टू विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार सत्यम ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक या अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा नहीं करना चाहिए। अपने सभी डिवाइस व ऐप्स को अपडेट रखना चाहिए।साइबर अपराध से बचाव के लिए

पासवर्ड का समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। अपने महत्वपूर्ण अकाउंट्स और ईमेल आदि पर 2-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखना चाहिए। जिससे पासवर्ड पता होने पर भी कोई अन्य व्यक्ति लॉग इन न कर सके। किसी भी लालच, लॉटरी या इनाम के प्रलोभन में आकर अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन से लोगों में जागरूकता फैलती है। साइबर अपराध इंस्पेक्टर ललन कुमार ने कहा कि ऐप्स हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करना चाहिए। कंप्यूटर और स्मार्टफोन में विश्वसनीय एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल कर रखना चाहिए। फोन और कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) और सभी ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट करते रहना चाहिए। ताकि सुरक्षा संबंधी कमियां दूर हो सकें। सार्वजनिक वाई-फाई के प्रयोग से बचना चाहिए। पब्लिक वाई-फाई पर पैसों से जुड़े काम नहीं करना चाहिए। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जन्मतिथि, बैंक विवरण सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने से बचें।कार्यक्रम में भाषण, निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।शिक्षिका रिंकू कुमारी, चांदनी कुमारी, अर्चना कुमारी, एकता कुमारी, राधा कुमारी की स्वागत गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन डॉ. शिव नारायण मिश्रा, मनोज राम आजाद, ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। निबंध, भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता में शामिल प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों तथा नाटक मंचन के 15 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त विद्यालय के संगीत शिक्षक डा. शिव नारायण मिश्रा ने की।कार्यक्रम में अखिलेश कुमार, हेमंत कुमार झा, डा. श्रवण कुमार, सुधांशु कुमार, संजीव कुमार ठाकुर, वरुण चौधरी, सुधांशु शेखर झा, चंदन कुमार, कन्हैया कुमार, जागेश्वर कुमार, औजेर अहमद, अबू हुरेर सहित अन्य शिक्षकों ने हिस्सा लिया। धन्यवाद ज्ञापन एचएम सतीश कुमार ने की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!