बिहार

बिहार विधान परिषद् के मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सभापति ने की सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील

पटना, 16 जुलाई। बिहार विधान परिषद् के आगामी मानसून सत्र के सुचारु, शांतिपूर्ण और सार्थक संचालन को लेकर गुरुवार को सभापति अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सदस्यों ने भाग लिया तथा सत्र के संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मानसून सत्र की अवधि केवल पांच दिनों की है। ऐसे में सभी सदस्यों का दायित्व है कि आपसी सहयोग, संवाद और सकारात्मक सहभागिता के माध्यम से उपलब्ध समय का अधिकतम सदुपयोग करें तथा सत्र को जनोपयोगी, सार्थक और परिणामोन्मुख बनाएं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सदन जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का सर्वोच्च मंच होता है। इसलिए सभी सदस्य संसदीय परंपराओं और मर्यादाओं का पालन करते हुए जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर और सार्थक चर्चा करें, ताकि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रभावी परिणाम सामने आ सकें।

बैठक में उपस्थित सभी दलों के प्रतिनिधियों ने मानसून सत्र के सफल और व्यवस्थित संचालन के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में बिहार विधान परिषद् के उपसभापति प्रो. (डॉ.) राम वचन राय, उपमुख्यमंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सदन के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विपक्ष के मुख्य सचेतक अब्दुल बारी सिद्दीकी, सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक राम, सचेतक रीना देवी, सदस्य संजीव कुमार सिंह, शशि यादव, अशरफ अंसारी, देवेश कुमार तथा बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव शंकर कुमार, निदेशक ज्ञान प्रकाश और उप सचिव मिथिलेश कुमार उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!