बिहार

MADHUBANI:- सवा पांच किलो गांजा के साथ पुपरी का शातिर तस्कर गिरफ्तार

मधुबनी- 06 जुलाई। जिले के मधवापुर थाना पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सवा पांच किलो गांजा गांजा के साथ अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के मुखिया को गिरफ्तार की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के कुम्हारपट्टी के पवन साह के रूप में की गई है। बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 05 जुलाई की रात 7 से 8 बजे के बीच मधवापुर थाना पुलिस एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान एक बाइक सवार नेपाल की ओर से भारत की ओर आते हुए दिखा। जिसे संयुक्त टीम द्वारा रोककर पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान बाइक में एक थैला लटका हुआ दिखा। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें रखा 5 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वो गांजा चौरसिया परसा नेपाल से सोनू नाम के व्यक्ति के पास से लिया है और भारत में मधवापुर बिहारी के रहने वाले दिनेश को देना था। जिसके बाद विधिवत गांजा और बाइक को जप्त किया गया।

डीएसपी ने बताया कि बीते एक सप्ताह पूर्व हरलाखी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया आरोपी फरार हो गया था। उस दौरान तीन आरोपी को तीन बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के मुखिया पर मधवापुर, हरलाखी, पुपरी और सहियारा थाना में करीब आधे दर्जन बाइक चोरी और शराब तथा गांजा तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। कार्रवाई में एसएचओ सन्नी कुमार मौसम के साथ मधवापुर थाना और एसएसबी के कई पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button