बिहार

MADHUBANI: ‘कथा 89 की’ रहिका अंचल की सैरात सूची से बाहर खेसरा 89, सवालों के घेरे में 47 लोगों पर FIR

मधुबनी- 06 जुलाई। शहर के तिलक चौक स्थित खेसरा 89 वाली जमीन से जुड़ी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। इस खेसरा की जमीन को लेकर पिछले दिनों नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी पर गंभीर सवालउठने लगे है। दर्ज प्राथमिकी को लेकर अंचल अधिकारी की भूमिका सवालों के घेरे में आ गया है। दर्ज प्राथमिकी में कई तरह कासंशय बना है। बहरहाल यह जांच का विषय है। बता दें कि नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में खेसरा 89 को सीएस खतियान में दर्ज बताया है, लेकिन उक्त खेसरा को सैरात सूची में शामिल होने की पुष्टि नहीं की गई है। जबकि जिला मत्स्य विभाग द्वारा सैरात सूची में शामिल अतिक्रमित तालाबों में खेसरा 89 का जिक्र नहीं किया गया है। जिससे स्पष्ट होता है कि खेसरा 89 सैरात सूची में शामिल नहीं है।इसके बाद भी खेसरा 89 को लगातार सरकारी जमीन घोषित करने की सरकारी मंशा जाहिर होता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रहिका अंचल की सैरात सूची के अनुसार तत्कालीन नगर परिषद के तहत कुल 23 तालाब शामिल किए गए थे। इसमें खेसरा 89 शामिल नहीं है। इसके बाद नगर निगम का गठन होने के बाद निगम क्षेत्र में सैरात सूची में तालाबों की संख्या 23 से बढ़कर 32 हो गया। इस 32 तालाबों की सूची में भी खेसरा 89 का उल्लेख नहीं किया गया है। इस तरह खेसरा 89 को सैरात सूची में शामिल होने की पुष्टि नहीं होता है। सवाल यह है कि अतिक्रमित तालाबों की सूची में 89 खेसरा शामिल नहीं होने के बाद भी इस जमीन को सरकारी माना जाता रहा। सैरात सूची के अनुसार निगम क्षेत्र की 32 तालाब अतिक्रमित है। जबकि सैरात सूची से बाहर 89 खेसरा की जमीन को लेकर नगर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है।

रहिका अंचल कार्यालय की सैरात सूची में शामिल तालाबों का ब्यौरा—

रहिका अंचल की सैरात सूची में शामिल 32 तालाबों में 1. गुलटेनी पोखर चकदह खेसरा 234, 2. लक्ष्मीश्वर नाथ पोखर भौआड़ा खेसरा 1887, 3. तिलक चौक तालाब मधुबनी खेसरा 287, 4. प्रतापगंज तालाब महाराजगंज खेसरा 27, 5. गोवा पोखर भौआड़ा खेसरा 5185, 6. हास्पिटल तालाब नर्सरी मधुबनी खेसरा 2819, 7. निर्जली पोखर भौआड़ा खेसरा 6423, 8. सूडी स्कूल पोखर खेसरा 415, 9. कीर्तन भवन पोखर मधुबनी खेसरा 4465, 4468, 10. महंतीलाल पोखर चूड़ी बाजार खेसरा 1075, 11. सराय प्रतापगंज पोखर महाराजगंज खेसरा 42, 12. ढोढिया पोखर भौआड़ा हवाई अड्डा खेसरा 952, 13. चकदह जलकर खेसरा 2882, 14. चौड़ी पोखर भौआड़ा खेसरा 2249, 15. चकदह झील मछली जलकर खेसरा 552, 582, 16. रमबतिया पोखर भौआड़ा लक्ष्मी सागर खेसरा 7914, 17. मधुबनी शहरी जलकर खेसरा 4810, 4822, 4824, 18. चकदह आम नदी जलकर 570, 19. मधुबनी नगर पालिका क्षेत्र डबरा खेसरा 8117, 20. मधुबनी चकदह गड्ढा खेसरा 113, 21. लहेरियागंज पोखर खेसरा 27, 22. भौआड़ा पोखर, खेसरा 6404, 23. भौआड़ा जलकर खेसरा 2071, 24. मीना बाजार पोखर सप्ता खेसरा 1987, 25. लक्ष्मण साह पोखर सप्ता मीना बाजार खेसरा 1412 , 26. टुन्नी मिश्र पोखर जगतपुर खेसरा 5748, 27. भैरव स्थान पोखर जगतपुर खेसरा 5563, 28. पार्वती पोखर जगतपुर खेसरा 5554, 29. जेठरैयत पोखर भच्छी खेसरा 983, 30. ठाकुर पोखर सीमा खेसरा 93, 31.कसेरा पोखर बसुआरा खेसरा 654, 32. सुरियाही पोखर बसुआरा खेसरा 716 शामिल हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button