
सत्ता बचाने के लिए जेपी का नाम और आपातकाल की बातें हो रही हैः राउत
मधुबनी- 25 जून। आज के ही दिन आधी रात में आपातकाल लगा था और संविधान के कुछ अंश को प्रभावित किया था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार को जिसकी सजा 1977 में जनता ने सत्ता से बे-दखल कर दिया था। आज भाजपा जेपी सेनानी को सम्मानित करने का ढोंग रच रहा है। उक्त बातें राजद के प्रदेश महाचिव सह जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा। श्री राउत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यें ढोंग रचा हैं।
उन्होंने कहा कि देश में 12 वर्षाे से मोदी की सरकार है, जेपी सेनानी संगठन ने दर्जनों बार दिल्ली में धरना देकर स्वतंत्रता सेनानी की तरह जेपी सेनानियों को भी सम्मान देने की मांग किया। परंतू आजतक लागू नहीं हुआ। यहाँ तक कि गुजरात में आज तक जेपी सेनानियों को सम्मान नहीं दिया। यें पाखंडी लोग जेपी का नाम और आपातकाल की बात अपनी सत्ता को बचाने के लिए कर रहा है।
श्री राउत ने कहा कि 1975 से ज्यादा हालत ख़राब हैं और देश में अहघोषित इमरजेंसी लगाए हुए हैं तथा सभी संवाधानिक संस्थान को आरएसएस के चंगुल मे चला गया हैं। यह कहने में कोई हिचक नहीं होगा कि इन्दरा गाँधी से बड़ा तानाशाह नरेन्द्र मोदी है।



