
MADHUBANI:- इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का समाज के सभी वर्गो में बढ़ा जनाधार: शिवनाथ कुमार दास
मधुबनी – 24 जून। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी काजनाधार तेजी से बढ़ा है। विधायक इं.आईपी गुप्ता द्वारा स्थापित इंडियन इंक्लूसिव पार्टी महज कुछ ही माह में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, बंगाल, गुजरात, तेलंगाना सहित देश के अन्य राज्यों में पार्टी की लोकप्रियता बढ़ी है। उक्त बातें इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की स्थानीय चकदह स्थित कार्यालय उद्घाटन के मौके पर जिलाध्यक्ष शिवनाथ दास ने कहीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अति पिछड़ी जातियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों की हक और उनके अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी।समाज के सभी वर्गों के पीड़ित लोगों की तरक्की के लिए कार्य कर रही है। समाज सभी वर्ग के लोगों का उत्थान, सामाजिक न्याय और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए काम कर रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सामाजिक समरसता, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, तथा हाशिए पर पहुंचे समुदायों को सशक्त बनाकर उन्हें सत्ता में उचित हिस्सेदारी दिलाने के लिए पार्टी लगातार कार्य कर रही है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में पार्टी का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। बिहार में पिछड़ी जाति की आबादी के अनुपात में राजनीति क्षेत्र में भागीदारी नाम मात्र की है। आबादी के अनुपात मे लोकसभा, विधानसभा चुनाव में समुचित हिस्सेदारी नहीं मिल सका है। समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत होगी। बिहार के सभी जिलों मे समाज के सभी जाति के लोगों की मजबूती से बिहार का नवनिर्माण और विकास होगा। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक सभी वर्गों ने राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में काम किया है। शिक्षा, व्यापारिक विकास के लिए छोटे-मध्यम उद्योग, व्यापार के माध्यम से बिहार में रोजगार को बढाया हैं। आर्थिक संपन्नता दिलाई। समाज के विभिन्न वर्गों को आपस में जोड़कर रखने और जरूरतमंदों की सहायता करने में यह समाज हमेशा से अग्रणी रहा है। समाज उद्यमिता, तकनीकी और सामाजिक विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में निरंतर सक्रिय है।



