
बिहार
MADHUBANI:- मोकरमपुर में छापेमारी, 100 प्रकार की दवाइयां जब्त, जांच में भेजी जाएगी नमूने
मधुबनी- 24 जून। औषधि निरीक्षक की टीम द्वारा जिले के पंडौल प्रखंड के मोकरमपुर दुर्गा मंदिर के पीछे
मृत्युंजय कुमार की दुकान पर छापेमारी की गई। जिसमें कुल 100 प्रकार की दवाइयां जब्त की गईं। वहीं एक लाख 17 हजार से अधिक राशि जब्त की गई। टीम ने बताया कि परीक्षण और विश्लेषण के लिए दो दवाओं के नमूने लिए गए हैं। टीम का नेतृत्व औषधि निरीक्षक अजय कुमार राय कर रहे थे।
टीम में औषधि निरीक्षक संगीता, औषधि निरीक्षक विकाश कुमार गुप्ता,औषधि निरीक्षक,गोविंद कुमार,पंडौल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व जिला संचारी रोग पादाधिकारी शामिल थे। टीम ने बताया कि मामले में क्लिनिकल एक्ट के तहत करवाई की जाएगी।
ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा अभियोजन ड्रग्स और कॉस्मेटिक अधिनियम 1940 में किया जाना है। मौके पर सकरी थाना पुलिस मनोज कुमार व अन्य पुलिस बल तैनात रहे।



