
MADHUBANI:- मां गंगा की प्रतिमा विसर्जन और कन्या भोज के साथ जानो मानो महोत्सव संपन्न
मधुबनी- 30 मई। जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ गांव स्थित पांच दिवसीय जानो मानो महोत्सव का समापन माता गंगा की प्रतिमा विसर्जन और कन्या भोज के साथ सम्पन्न हो गया। गंगा दशहरा के दिन शुभारंभ होने वाले पांच दिवसीय जानो मानो महोत्सव को लेकर कछुआ सहित आसपास के गांवों में भक्तिभाव माहौल बना रहा।
जानो मानो ट्रस्ट के ट्रस्टी सरोज मोहन झा ने बताया कि कछुआ के जानो मानो तालाब और कल्याणी मां मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के दिशा में लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक व धार्मिक जानो मानो तालाब इलाका के अलावा नेपाल के लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहा है।
प्रतिदिन सैकड़ो लोगों को शीतलता प्रदान करने वाली जानो मानो तालाब का जीर्णोद्धार समय की मांग बन चुकी है। जल संरक्षण के ख्याल से भी तालाब का जीर्णोद्धार काफी आवश्यक हो गया है। मां कल्याणी मंदिर और तालाब को पर्यटन स्थल बनाए जाने से इलाका का विकास होगा। तालाब में गंदगी नहीं फेंकने और मछली पालन के लिए रसायनिक खाद का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है।
कछुआ ट्रस्ट के तत्वावधान में महोत्सव के सफल संचालन में ट्रस्टी सह संस्थापक लीलाकांत झा, विवेकानंद झा, डा. संतोष झा, अध्यक्ष विजय शंकर झा मुन्ना, उपाध्यक्ष राजीव झा, गुणदेव कामत भरत ठाकुर, चंदन झा, शंभू ठाकुर, ललन ठाकुर, रवीन्द्र झा, अजय झा, अशोक मंडल, राजा बाबू, अजय ठाकुर, सौरभ झा, योगेन्द्र मुखिया, ललन कामत, दिवाकर मंडल नित्यानंद झा सहित अन्य लोगों का अहम योगदान रहा है।



