बिहार

MADHUBANI:- इंटर्नशिप के नाम पर अतिरिक्त राशि की वापसी को लेकर छात्रों का केवीएस कॉलेज में हंगामा

डायल-112 पुलिस टीम से नहीं संभली तो पहुँचे डीएसपी और एसएचओ

मधुबनी- 27 मई। बेनीपट्टी के कालिदास विद्यापति साइंस कॉलेज में बुधवार को सैकड़ो छात्र और छात्राओं ने जमकर हो-हंगामा करते हुए धरना दिया। कॉलेज में अचानक छात्र और छात्राओं के तेवर देख कॉलेज प्रशासन सकते में आ गया और डायल -112 की पुलिस टीम को बुलाया। लेकिन, छात्रों के उग्र तेवर को देखते हुए डायल 112 की पुलिस टीम नजाकत को देखते हुए शांत रही और इसकी सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी। स्थिति इस कदर खराब हो गयी की, प्रधानाचार्य अपने कार्यालय कक्ष में अंदर से गेट लगाकर बैठ गए।

जबकि, छात्र और छात्राएं उनके कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए। सूचना मिलते ही डीएसपी अमित कुमार, एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर शिव शरण साह, पीएसआई वंशिका श्री पुलिस बल के साथ कॉलेज में पहुँच प्रधानाचार्य से बात की। हालांकि, खबर प्रेषित किये जाने तक छात्र धरना पर डटे हुए थे। इस दौरान प्रधानाचार्य जाने का प्रयास किये, लेकिन, छात्रों के द्वारा विरोध पर पुनः कार्यालय कक्ष में चले गए।

आक्रोशित छात्रों का कहना था कि, यूनिवर्सिटी के नियम के खिलाफ जाकर इंटर्नशिप में छात्रों से अतिरिक्त फीस ली गयी, जो कॉलेज को वापस करना होगा। वहीं, विश्वविद्यालय के द्वारा एमओयू साइन कर के जो छह कंपनियां दी गयी, उससे इंटर्नशिप कराए। छात्रों ने कहा कि, विश्वविद्यालय के द्वारा जो छह कंपनी दिया गया था, कॉलेज के द्वारा दूसरे कंपनी के माध्यम से इंटर्नशिप कराई जा रही थी। फीस के नाम पर हजारों रुपये सभी छात्रों से लिये गए। इसलिए, जब तक कॉलेज प्रशासन अतिरिक्त फीस और विश्वविद्यालय के द्वारा साइन किये गए कंपनी से इंटर्नशिप नहीं कराती है, तबतक आंदोलन जारी रहेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button