
MADHUBANI:- नगर निगम के सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान में देरी पर रोकेंगे काम: बबलू राम
मधुबनी – 17 मई। आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ नगर निगम इकाई की बैठक रविवार को स्थानीय टाउन क्लब मैदान में पप्पू राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महा मंत्री बबलू राम ने कहा कि नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों को हरेक माह के 10 तारीख तक वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि शहर की सफाई कार्य को व्यवस्थित रखने में सफाई कर्मियों द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। समय पर वेतन का भुगतान नही॔ किया जाता है तो संघ को कार्य रोकने पर विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी सोमवार को नगर आयुक्त को दी जाएगी।
अध्यक्ष पप्पू राम ने कहा कि वेतन का भुगतान हरेक माह के 10 तारीख तक नहीं होने से कर्मियों को परिवार चलाने में भारी कठिनाई होती है। सफाई कर्मियों को ड्रेस, जूता, हैंड ग्लव्स, परिचय पत्र अब तक नहीं दिया गया है। उन्होंने नगर आयुक्त से सफाई कर्मियों के इपीएफ व एएसआइ राशि भुगतान में किसी भी तरह की गड़बड़ी की जांच की मांग करते हुए कहा कि पिछले साल इपीएफ व एएसआइ राशि भुगतान में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया था।
बैठक में रोशन राम, दुर्गा राम, पूनम देवी, सीता देवी, रेणु देवी, रानी देवी, पवन देवी, रीता देवी, जीतू राम, मो. इरफान, शंकर राम, मुस्तकीम, दुर्गा देवी, फूलो देवी, सविता देवी, राधा देवी, मंजू देवी, अजीत बारी, राजा कंजर, सुशीला देवी, शंकर पासवान, अजय राम, रवि राम, जगन्नाथ पासवान, इंद्रजीत राम, रामविलास सदाय, सीना देवी, अरमान, राज कुमार, पवन देवी, शबाना खातून, सुकनी देवी एशा खातून, लालू मल्लिक, लाल कंजर, विजय कुमार, जोगिन्दर राम, रामू राम सहित अन्य सफाई कर्मियों ने हिस्सा लिया।



