बिहार

MADHUBANI:- नवनियुक्त दो सौ प्रधानाध्यापकों को जिला शिक्षक संघ ने किया सम्मानित, मौके पर बोले एमएलसी मदन मोहन झा, कहा- राज्य के शिक्षा की नींव शिक्षक

मधुबनी- 17 मई। जिला शिक्षक संघ मधुबनी के तत्वावधान में टाउन हॉल में नव-नियुक्त प्रधानाध्यापकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका उदघाटन विधान पार्षद मदन मोहन झा,जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय,सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से मधुबनी जिला के सभी 21 प्रखंडों के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के करीब दो सौ नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों,प्रधानाध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई मधुबनी के अध्यक्ष फैयाज़ अहमद के नेतृत्व मे किया गया। मंच संचालन करते हुए जिला सचिव शंभु कुमार झा ने कहा कि कोरोना काल के बाद से संघ कुछ संक्रमण काल से गुजर रहा है। जिसमें अब आप सभी अपना सहयोग और योगदान देकर पुनः मजबूत बनाने का प्रयास करें।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी चन्दन झा ने नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी तक आप एक शिक्षक थे, लेकिन अब आपकी चुनौती और बढ़ गयी है और आपके ऊपर बच्चों को संवेदनशील, अनुशासित एवं बौद्धिक रूप से समृद्ध बनाने की जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने कहा कि आप अब विद्यालय प्रधान के नाते विद्यालय मे प्रबंधन का कार्य ऐसे करें कि अभाव मे भी प्रभाव दिखे। आपके इस कार्य मे प्रशासनिक रूप से मैं कदम-से-कदम मिला कर खरा रहूंगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब आपके पास पद भी है और एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। जिसे अब आपको बहुत ही कुशलता पूर्वक निभाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने ने कहा कि आप अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार बनें, क्योंकि आपके ही प्रतिष्ठा और उन्नति से हमारी प्रतिष्ठा और उन्नति है। उन्होंने कहा कि आप एक शिक्षक होने के साथ एक प्रधानाध्यापक भी है, इसलिए अपने तरफ से ऐसी कोई त्रुटि न करें, जिससे हम सबों को शर्मिंदा होना पड़े।

एमएलसी डॉ. मदन मोहन झा ने नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की नींव शिक्षा होता है, जिसका भार शिक्षकों पर होता है और आप, तो शिक्षकों के भी शिक्षक है। जिसके कारण आपके कंधे पर अब बहोत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे अब आपको बहोत धैर्य से निभाना है।

कार्यक्रम मे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ राज्य इकाई पटना के सहायक चुनाव आयुक्त हरिवंश नारायण चौधरी,संयुक्त सचिव विनय मोहन, कोषाध्यक्ष प्रवीण जी,संयुक्त सचिव अनिल कुमार झा राज्य कार्यकारणी सदस्य गोपी बल्भ जी जिला इकाई मधुबनी के अध्यक्ष फैयाज अहमद,उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष संजीव नयन झा,सचिव मूल्यांकन मो.ओबैदुल्लाह, मूल्यांकन अध्यक्ष कुमार पशुपति नाथ,राज्यकार्यकरणी मनोज कुमार झा,प्रेस प्रबंधक गौरीकांत मिश्रा,छात्र कल्याण सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह,प्रधान संपादक रंजीत कुमार पासवान,जिला कार्यकारिणी अखिलेश ठाकुर,प्रमंडल सचिव समीर अभिषेक,प्रमंडल अध्यक्ष विजय कुमार,डॉ धीरज कुमार झा,श्रीमती सुनैना कुमारी,रविंद्र कुमार,पवन सिंह,अशोक कुमार,राजा राम झा इत्यादि मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button