बिहार

BIHAR:- मुजफ्फरपुर व किशनगंज में लगेगी डालमिया की फैक्ट्री

पटना- 15 मई। बिहार में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में बड़े निवेश प्रस्ताव लगातार राज्य की बदलती औद्योगिक तस्वीर को मजबूत कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में 573.15 करोड़ की लागत से 2.5 एम एमटीपीए क्षमता वाली डालमिया भारत ग्रीन विजन लिमिटेड को इकाई लगाने के लिए स्टेज 1 क्लीयरेंस प्रदान की गयी है। इसके अलावा किशनगंज में 573.76 करोड़ के निवेश से 2.5 एम एमटीपीए क्षमता की डालमिया सीमेंट (नॉर्थ ईस्ट) लिमिटेड को स्टेज 1 क्लीयरेंस प्रदान की गई है। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज इसकी जानकारी दी।

श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं, त्वरित स्वीकृति एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे बिहार देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में तेजी से उभर रहा है।

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आइडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि निवेशकों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का परिणाम है कि देश के प्रमुख औद्योगिक समूह अब बिहार को अपने विस्तार के लिए एक मजबूत गंतव्य के रूप में देख रहे हैं।

किशनगंज और मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित ये परियोजनाएं न केवल औद्योगिक उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी व्यापक गति प्रदान करेंगी।

इनके साथ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों में अंबुजा, केएनएसजी एल्मुनियम प्राइवेट लिमिटेड, एस राजदेव बिल्ड्ज एलएलपी, आइकॉन स्पाइरल इलेक्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, सीता एग्रो फूड प्रोडक्ट व एसएपीएल इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य निवेश प्रस्ताव शामिल रहे।

बैठक में 2484.06 करोड़ की कुल 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया, जबकि 46.86 करोड़ की 04 परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। बैठक के दौरान निवेश स्वीकृति प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी व त्वरित बनाने पर विशेष बल दिया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button