
MADHUBANI: लोकतंत्र के लिए खतरा बन रहा राज भवन, भाजपा के लिए कर रहा काम: प्रेम
मधुबनी – 11 मई। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक रहिका कमेटी की बैठक योगेंद्र साफी की अध्यक्षता में रहिका प्रखंड पुराना कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य प्रेम कुमार झा ने कहा कि कहा कि तमिलनाडु में टीवीके पार्टी को बहुमत के बाद भी थलापति विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रण देने में राज्यपाल की टाल-मटोल दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र के लिए राज भवन खतरा बनता जा रहा है। सभी राजभवन भाजपा के लिए काम कर रहा हैं। नैतिकता, निष्पक्षता का गला घोटा जा रहा है। गैर भाजपा, एनडीए राज्यों वाली सरकार का तंग करना, सरकार को गिरने की साजिश आम बात हो गई है। जिला महासचिव बेचन राम ने कहा कि राज्य में जुमला, झूठ-फरेब की सरकार बनी है। विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया था। विधानसभा चुनाव के 6 महीना बीत जाने के बाद मात्र 2 लाख परिवारों को एक किस्त अनुदान मिला है। यह जनता के साथ धोखा है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गया है। सरकार अंतरराष्ट्रीय बहाना बनाकर लोगों को गुमराह कर रही है।. प्रखंड स्तर पर 22 जून को पार्टी की स्थापना दिवस मनाई जाएगी।
बैठक को जिला कोषाध्यक्ष पंचू पासवान, सचिव गुड्डू मंडल, रोहित झा, अनिल मंडल, मोहम्मद जुवेद, संतोष साफी सहित अन्य ने संबोधित किया।



