
MADHUBANI: अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस का जिला सम्मेलन 16 मई को होगा: रामचंद्र
मधुबनी- 11 मई। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) जिला कमेटी का 6वां जिला सम्मेलन 16 मई को बाटा चौक स्थित शहीद भवन सभागार में आयोजित की जाएगी।सम्मेलन में एटक के राज्य सचिव रामबिलास शर्मा, अभाकिस के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मिथिलेश कुमार झा सहित अन्य वरीय नेता शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल बना है। केन्द्र सरकार मजदूर और जन विरोधी नीति पर चल रहा है। आजादी से पहले मजदूरों ने शहीद होकर 44 श्रम कानून को लागू कराया था। यह संगठित एवं असंगठित मजदूर के पक्ष में था।वर्तमान केन्द्र सरकार ने 2025 में 44 श्रम कानून को हटाकर 4 श्रम संहिता में लाकर मालिक एवं कॉपोरेट के पक्ष में बना दिया। जिससे देश की जन-संख्या की 93 प्रतिशत लोग प्रभावित हो गया है। केवल 7 प्रतिशत लोग ही देश की राष्ट्रीय सम्पदा को खरीद रहे है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां का निजीकरण कर ठेका प्रथा लागू कर असंगठित मजदूर का शोषण हो रहा है।
श्रम विभाग की लाभकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। सरकार केवल विज्ञापन पर ही देश चला रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार बढता ही जा रहा है। सभी मजदूरों को संगठित होने की जरूरत है। नहीं तो भविष्य में मजदूर वर्ग भुखमरी का शिकार होंगे।



