
MADHUBANI: शहर के कॉलोनियों की सड़कों पर जलजमाव, मच्छरों के आंतक से लोग परेशान
मधुबनी- 01 मई। नगर निगम क्षेत्र के पं. विनोदानंद झा कॉलोनी की सड़क पर शुक्रवार को भी जलजमाव दूर नहीं हो सका। जबकि नगर निगम के पास लाखों की डिवॉटरिंग मशीन,दर्जनों पंपसेट व अन्य उपकरण उपलब्ध है। लेकिन कॉलोनी की सड़क पर जलजमाव की चिंता निगम को नहीं है। यह बात अलग है कि शहर की सफाई कार्य पर प्रतिमाह 80 से 85 लाख रुपये खर्च हो रहे है। खर्च का हिसाब लेने बाला भी कोई नहीं है। क्योकि शहर में सफाई कार्य विभागीय स्तर पर किया जा रहा है।
इधर, शंकर चौक से बालीवुड डांस स्कूल जाने वाली सड़क पर जलजमाव नासूर बनकर रह गया है। वहीं, गदियानी चौक से बड़ा बाजार जाने वाली सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है। विनोदानंद झा कॉलोनी के प्रो. शैलेंद्र कुमार झा ने बताया कि विनोदानंद झा कॉलोनी में जलजमाव को दूर करने के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है। नगर निगम की उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अभी यह हाल है तो आगे बरसात में क्या होगा। कॉलोनी के लोग बरसात में घरों में पानी घुसने की आशंका से डरे हुए है। सड़क पर जलजमाव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
मानव समृद्धि संस्थान के संस्थापक सह महासचिव महेश चंद्र झा ने बताया कि जलजमाव होकर आवाजाही को विवश लोगों में चर्म रोग का खतरा बढ गया है। शहर के ब्लैक स्पॉट की नियमित सफाई नहीं हो रही है। ब्लैक स्पॉट से लोगों की परेशानी बढ गई है। वहीं, वार्ड 9 के संतुनगर से अनंत वाटिका जाने वाली सड़क पर जलजमाव दूर नहीं हो रही है। इस सड़क पर महीनों से जलजमाव लोगों को परेशान कर रखा है। लगातार जलजमाव के कारण यहां मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। सर्दी, बुखार, चर्म रोग से पीड़ित है। जलनिकासी के लिए कारगर प्रयास नहीं किया जा रहा है। शहर की बजबजाती नालियां जलजमाव की समस्या को बढा दिया है। जाम नाला की सफाई नियमित रूप से नहीं होना निगम की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि जलजमाव की शिकायत दूर करने के लिए सफाई कर्मियों को निर्देश दिया गया है।



