भारत

पंजाब विधानसभा में भगवंत मान सरकार ने हासिल किया विश्वास मत

सदन में 94 में से 88 ने डाला वोट, राष्ट्रपति को सौंपेंगे विधायकों के समर्थन प्रस्ताव की कॉपी

चंडीगढ़, 01 मई । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को विधानसभा में फिर से विश्वास का मत हासिल कर लिया। विश्वास मत पर मतदान के दौरान सदन में विपक्षी दल कांग्रेस, अकाली दल तथा भाजपा के विधायक मौजूद नहीं थे। पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 94 विधायक हैं, जिसमें से 88 विधायकों ने वोट डाला। चार विधायक सदन में नहीं थे। दो विधायक जेल में होने के कारण वोट नहीं डाल सके।

शुक्रवार को बाद दोपहर सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में प्रस्ताव पेश किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रस्ताव का वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने समर्थन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि कोई 35 तो कोई 25 विधायकों के संपर्क में होने की बात कर रहा है। मान ने कहा कि सफाई करते समय झाडू से कमजोर तिनके निकल जाते हैं, लेकिन झाडू बेहतर तरीके से सफाई करती है।

प्रस्ताव के समापन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। गुजरात में निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को सर्वाधिक बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि आज के प्रस्ताव की कॉपी 5 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौंपी जाएगी। वह अपने साथ सभी विधायकों को लेकर जाएंगे। इस बारे में राष्ट्रपति को बताया जाएगा कि विधायकों ने राज्य सभा सांसदों को चुना है। सभी विधायक आप के साथ हैं।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सभी राज्य सभा सांसदों को ईडी का डर दिखाकर भाजपा में शामिल किया। केवल दो विधायकों वाली पार्टी के छह राज्य सभा सांसद कैसे हो सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, विधायक अनमोल गगन मान तथा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button