
बहन का जमा रुपये निकालने के लिए बैंक ने भाई से मांगा साबुत, तो भाई ने बहन की कब्र खोदी कंकाल लेकर पहुंच गया बैंक
ओडिशा- 28 अप्रैल। ओडिशा के आदिवासी समाज के जीतू मुंडा की बहन कालरा की दो महीने पहले मौत हो गई थी। जीतू की बहन ने अपने भाई को बताया था कि उनके बैंक खाते में 19 हज़ार 300 रुपए हैं, उन्हें जिसे जीतू निकाल लेना। अपनी बहन को दफनाने के बाद जीतू ओडिशा ग्रामीण बैंक पहुंचे, तो बैंक कर्मचारियों ने उनसे कहा कि खाताधारक को लेकर आओ, लाओ अगर खाताधारक ज़िंदा नहीं है, तो उसका डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी वारिस होने का सर्टिफिकेट लेकर आइए।
जीतू के लिए डेथ सर्टिफिकेट बनवाना बहुत बड़ा मुश्किल काम लगा, तो उन्होंने आसान रास्ता अपनाया। जीतू ने बहन की कब्र खोदी, कंकाल को बोरी में भरा और कंधे पर कंकाल को लादकर बैंक पहुंच गए। जीतू करीब पांच किलो मीटर तक अपनी बहन का कंकाल काँधे पर रखकर ऐसे ही चलते रहे। किसी ने उनका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब जीतू का वीडियो वायरल हो रहा है। जीतू की वह तस्वीर भारत में ग़रीबी, पिछड़ेपन की पराकाष्ठा है।



