
मधुबनी नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य के लिए सुनीता पूर्व,जैनुल अंसारी,मनीष कुमार सिंह,प्रभावती देवी और सुनीता पूर्वे के नाम की चर्चा सर्वाधिक
मधुबनी- 09 अप्रैल। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों की चुनाव की प्रकिया शुरु होते ही चुनाव में एक दर्जन से अधिक वार्ड पार्षदों चुनाव में अपनी दावेदारी का मन बना लिया है। पार्षदों ने चुनाव में कूदने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
सूत्रों का माने तो सशक्त स्थाई समिति के सात सदस्यों के लिए करीब एक दर्जन पार्षद चुनाव मैदान में आ सकते हैं। समिति सदस्य के चुनाव में जिन प्रमुख पार्षदों के नामों की चर्चा जोरों पर हैं, उसमें प्रमुख रुप से मनीष कुमार सिंह,प्रभावती देवी,सुनीता पूर्व,जैनुल अंसारी,कविता झा,राजेश कुमार मंडल,रंजीत कुमार सहित पार्षदों का नाम शामिल है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी पार्षदों ने नहीं की है।
इधर, कई निवर्तमान सदस्यों में विभा देवी, आशीष कुमार झा को भी दावेदारी की तैयारी में जुट जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। अब देखना है कि समिति के सदस्य पद के लिए कितने पार्षद मैदान में नजर आते है। सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के लिए मतदान का प्रावधान वार्ड पार्षद की अहमियत को बढ़ा दिया है। बता दें कि समिति सदस्य पद के लिए पार्षदों द्वारा मतदान किया जाना है। बता दें कि समिति सदस्य के लिए एक-दूसरे पार्षदों को संपर्क साधना शुरू कर दिया है। समिति के सात सदस्यों का चुनाव को लेकर कई बड़े नेताओं ने निगम की राजनीति में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया है।



