बिहार

बिहार के 5 हजार पटवारी को मिलेगा राजस्व मित्र का दर्जा, मंत्री से मिला आश्वासन: अजय ठाकुर

मधुबनी- 08 अप्रैल। बिहार राजस्व पटवारी मुंशी संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश संधर्ष सचिव अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि बिहार के 5 हजार राजस्व पटवारी को सरकार द्वारा राजस्व मित्र का दर्जा दिए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसको लेकर हाल ही संध के शिष्टमंडल के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री से वार्ता हुई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री के साथ काफी साकारात्मक आश्वासन मिला है। उन्होंने बतापा कि इससे पूर्व बिहार के राजस्व पटवारी मुंशी को राजस्व मित्र का दर्जा देने के लिए संघ द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन सौंपा गया था। पिछले साल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने राजस्व पटवारी मुंशी संघ को राजस्व पटवारी का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा विभाग को बिहार के सभी राजस्व पटवारी मुंशी का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। अब तक करीब 4 हजार पटवारी मुंशी का डाटा अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार के पांच हजार से अधिक राजस्व पटवारी (मुंशी) को राजस्व मित्र का दर्जा दिए जाने के लिए संघ का प्रयास लगातार जारी है। दशकों से दिन-रात मेहनत करने वाले पटवारी मुंशी हमेशा से शासन, प्रशासन से उपेक्षित रहा है।

राजस्व पटवारी मुंशी को राजस्व मित्र का दर्जा दिलाने के लिए करीब एक दशक से लगातार मांग उठाते रहे है। बिहार के विभिन्न हल्का कचहरी के कार्यो में सहयोग करने वाले मुंशी को सरकारी स्तर पर राजस्व मित्र की मान्यता देकर अन्य सुविधाओं को विस्तार रुप दिया जाना चाहिए। मुंशी अपने अधिकारों से वंचित हो रहे है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button