
MADHUBANI:- विद्यालय के चहुंमुखी विकास में करेंगे हरसंभव सहयोग: विधायक
मधुबनी- 08 अप्रैल। जिले के खुटौनाप्रखंड के परसाही पश्चिमी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. मनोज कुमार पासवान की अध्यक्षता में कार्यकारिणी के गठन से विद्यालय के विकास में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। मौके पर विधायक सतीश कुमार साह ने कहा कि विद्यालय के चहुंमुखी विकास में हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की अपील करते हुए विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मनोज कुमार पासवान द्वारा विधायक को मधुबनी पेंटिंग, पाग-दोपटा भेंट किया। बैठक में खुटौना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रोशन कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक मोहन गोईत, पूर्व उपप्रमुख बसंत कुमार, चंद्रनाथ गोईत, विद्यालय के शिक्षक मो. हसनैन, ओमप्रकाश साफी, सविता कुमारी, संजीव कुमार, रामा कुमारी, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमण कुमार घोष सहित अन्य उपस्थित थे।



