
MADHUBANI:- गांधीवादी अवकाशप्राप्त खादी कर्मी का निधन, पूर्व मंत्री ने जताया शोक
मधुबनी- 30 मार्च। गांधीवादी व मधुबनी खादी भंडार के अवकाशप्राप्त कर्मी 90 वर्षीय वयोवृद्ध राम उदगार चौधरी का निधन हो गया। बेनीपट्टी प्रखंड के नगवास पंचायत के बरही गांव निवासी राम उद्गार चौधरी महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर खड़ी का प्रयोग और उसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध रहे। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र अरुण चौधरी ने दी।
उनके निधन पर पूर्व मंत्री वह पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ के अलावा रीयल राइट्स आफ ह्यूमन के अध्यक्ष व भाजपा नेता रजनीश झा, आम आदमी पार्टी के वरीय नेता गौरीशंकर यादव, विनय कुमार चौबे, विपिन चौधरी, राममूर्ति चौधरी, शिव मूर्ति चौधरी, इंद्र नारायण झा, रामचंद्र पासवान, अरुण पांडेय, जय नारायण चौधरी, पं. विजय कुमार झा, पं. दीपक झा भाग्य नारायण चौधरी, सोनू कुमार, शिवनारायण पासवान सहित अन्य लोगों ने गहरी शोक सवेदना व्यक्त की है।



