
MADHUBANI:- शहर के गंगासागर मंदिर का पट खुलते ही माता दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
मधुबनी- 25 मार्च। चैत्र नवरात्र की महासप्तमी बुधवार को शहर के गंगासागर चैती दुर्गा मंदिरो पर मां दुर्गा को नेत्र ज्योति प्रदान किए जाने के साथ ही मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही भक्तिभाव विह्वल भक्तों की कतारें मां की एक झलक पाने को लग गई। मूर्तिकार ने पूजित एवं अविमंत्रित बेल का रस विधिपूर्वक मां दुर्गा के नेत्रों में लगाया।
माता की जयकारों से वातावरण गुंजित हो उठा। महासप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा के सातवें रूप मां कालरात्रि की विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। पूजा के संचालन में मां श्यामा चैती नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णमोहन, पूजा व्यवस्थापक कैलाश साह, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र नारायण झा धीरू, मंत्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार दत्ता, पूजा प्रभारी बैजू यादव, किशोरी साह, विजय कारक, सुमन कुमार झा, शंभू झा, अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य जुटे है।



