ताज़ा ख़बरें

मॉरीशस में मिथिला कला का प्रदर्शन करेंगे मधुबनी के प्रतीक प्रभाकर

मधुबनी- 19 मार्च। मधुबनी पेंटिंग्स कलाकार सह मिथिला चित्रकला संस्थान के कनीय आचार्य प्रतीक प्रभाकर बिहार दिवस समारोह पर मॉरीशस में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मॉरीशस में इस कार्यक्रम के लिए उन्हें बिहार कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा चयनित किया गया है। 20, 21 और 22 मार्च को मारिशस में भारतीय उच्चायोग, मॉरीशस द्वारा आयोजित मिथिला पेंटिंग्स कार्यशाला में कलाकृतियों का प्रदर्शनी करेंगे। प्रतिभागियों को मिथिला कला की पारंपरिक तकनीकों, रेखांकन शैली एवं रंग संयोजन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी देंगे। प्रतीक प्रभाकर पारंपरिक मिथिला कला को आधुनिक संदर्भों से जोड़ते हैं।

उनकी कृतियां सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करती हैं। वर्तमान समय के सामाजिक और कलात्मक विमर्श को भी अभिव्यक्त करती हैं। इससे पहले वे लंदन में अपनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगा चुके हैं। इसके अतिरिक्त उनके कार्यों की प्रदर्शनी अमेरिका के विभिन्न शहरों में भी आयोजित हो चुकी है। उनकी कलाकृतियां देश के कई महत्वपूर्ण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर भी प्रदर्शित हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button