विश्व

NEPAL:- प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन्द्र शाह ने पार्टी संगठन के कार्यक्रमों से दूरी बनाई

काठमांडू- 18 मार्च। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) की प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन्द्र शाह पार्टी ने संगठन के कार्यक्रमों से दूरी बना ली है। वह न पार्टी की बैठकों में शामिल हो रहे हैं और न ही पार्टी के किसी कार्यक्रम में। पार्टी की तरफ से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद बालेन्द्र शाह पिछले दिनों पार्टी सचिवालय की बैठक में भी शामिल नहीं हुए।

इसी तरह पिछले दो दिनों से जारी सांसदों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी बालेन्द्र शाह सहभागी नहीं हुए। मंगलवार को शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में रवि लामिछाने के साथ बालेन्द्र शाह को भी आने का अनुरोध किया गया था, पर उन्होंने इसमें सहभागी होने से इंकार कर दिया।

पार्टी के प्रवक्ता मनीषा झा के अनुसार शाह से कम से कम एक घंटे के लिए कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया था, लेकिन उन्होंने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए इसे अस्वीकार कर दिया। अस्पताल में होने के बाद भी पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सहभागी हुए। इस बैठक में पार्टी ने अपने तरफ से समानुपातिक सांसदों की सूची तय की थी। शाह ने पार्टी को सूचित किया कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों और सरकार गठन की चल रही तैयारियों के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

प्रवक्ता झा ने कहा कि हमने उनसे आने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य और अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण असमर्थता जताई। समापन कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष लामिछाने ही शामिल होंगे। पार्टी के उपाध्यक्ष स्वर्णिम वागले और डोल कप्रसाद अर्याल के साथ-साथ महासचिव कविंद्र बुरलाकोटी ने भी शाह से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया था, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वह नहीं आ सके।

उपाध्यक्ष डीपी अर्याल ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि शाह को समारोह में शामिल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि शाह के सचिवालय ने स्पष्ट कर दिया था कि वह प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। बालेन्द्र के निकट सहयोगियों का कहना है कि देश की जनता ने बालेन्द्र को सरकार चलाने का जनादेश दिया है। उनको अपनी टीम बनानी है, इसलिए वो उस काम में व्यस्त हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button