बिहार

DARBHANGA: आपसी विवाद में होटल व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

दरभंगा- 06 मार्च। दरभंगा शहर में आपसी विवाद के दौरान एक होटल व्यवसायी को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट निवासी सईद वसी अहमद के पुत्र 38 वर्षीय अनवर कमाल के रूप में हुई है। घटना शहर के सेनापत इलाके की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच किसी लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान अनवर कमाल विवाद को शांत कराने और मामला सुलझाने के उद्देश्य से बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी क्रम में किसी ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके दाहिने पेट और जांघ के बीच लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में अस्पताल में मौजूद लोग अधिक जानकारी देने से बचते नजर आए। बताया जाता है कि घायल अनवर कमाल एनएच-27 पर बिजली हॉल्ट के पास स्थित ‘वाओ वाटर पार्क एंड रेस्टोरेंट’ का संचालन करते हैं। इसके अलावा वे एल्युमिनियम बीट के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बेंता थाना की पुलिस डीएमसीएच पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button