
बिहार में भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा सामने लाकर चुनाव कराने की हिम्मत नहीं : देव नारायण यादव
मधुबनी- 07 मार्च। बिहार में भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा सामने लाकर चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है। बिहार में उपचुनाव हो तो भाजपा का मटियामेट हो जाएगा। भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए अपने सहयोगी दलों का गला घोट रही है। जिसका उदहारण महाराष्ट्र के बाद बिहार का है। सहयोगी दल के साथ विश्वासघात करना भाजपा की पहचान बन गई है। उक्त बातें राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देव नारायण यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश को बिहार की जनता समझ गई है। भाजपा चाहे किसी भी नेता को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तुत कर चुनाव करा ले उसका सफाया हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना भाजपा की बड़ी साजिश है।दरअसल भाजपा मुख्यमंत्री को अपनी साजिश में इतना लाचार कर दिया है कि अब सीए नीतीश कुमार का कुछ नहीं चल रहा है। सत्ता और कुर्सी के लोभ में जदयू के अनेकों वरीय नेता भी भाजपा के हित में काम कर रहे है। भाजपा की गंदी राजनीति से बिहार में लोकतंत्र का माखौल उडाया जा रहा है। बिहार की जनता माजपा को माफ नहीं करेगी।



