
भाजपा की चाल में फंसकर नीतीश कुमार स्वयं को लाचार बन गए हैं: ब्रह्मानंद यादव
मधुबनी- 07 मार्च। बिहार के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करते हुए रहिका सेंट्रल को-ऑपरेटीव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व राजद के वरिष्ठ नेता ब्रह्मानंद यादव ने कहीं। श्री यादव ने कहा कि कभी राजद तो कभी भाजपा के साथ मिलकर सीएम का खेल खेलने वाले नीतीश कुमार को भाजपा ने राज्यसभा भेजने की साजिश कर बिहार की सत्ता पर पूरी तरह अपनी पकड़ बनाना चाहती है। भाजपा की चाल में फंसकर सीएम नीतीश कुमार स्वयं को लाचार बन गए है।
भाजपा ने बिहार में राजनीतिक हालात ऐसा बना दिया है नीतीश कुमार के विरोधी दल के नेताओ भी भाजपा के खिलाफ खड़े हो गए है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से जदयू नेताओं से भी नीतीश कुमार का मिलन मुश्किल कर दिया है। एक तरह से नीतीश कुमार अपने आवास में कैद हो गए है। सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए नामांकन किया जाना भले ही भाजपा के कुछ कद्दावर नेताओं को भविष्य में बड़ा लाभ मिलने वाला हो, लेकिन स्थिति यह है कि जदयू के जमीनी कार्यकर्ता और समर्थकों में भीतर ही भीतर आक्रोश पनप रहा है। यह आक्रोश अगर सड़क पर उतरता है तो भाजपा के लिए बड़ी समस्या हो सकती है।



