बिहार

BIHAR:- भीषण सड़क हादसे में हरियाण के पांच लोगों की मौत, दो गंभीर

मधुबनी, 05 मार्च। मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के परसा चौक के पास एनएच 27ए के पर गुरुवार की सुबह तड़के एक भीषण सड़क हादसे में स्कोर्पियो सवार हरियाण के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे तेज रफ्तार के कारण स्कार्पियो और टाटा 407 के बीच हुए आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कार्पियो पर सवार लोग हरियाणा से घुमने आ रहे थे। परसा चौक के पास अचानक टाटा 407 से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में मृतकों की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के कनी पाला निवासी संजीव कुमार, रोदी खेड़ी निवासी विकास एवं अंकुश के रूप में हुई है। जबकि कुरुक्षेत्र निवासी रितिक और रजीयां गंभीर रूप से घायल की मौत इलाज के दौरान दरभंगा मेडिकल कालेज सह अस्पताल में हो गया। हादसे में घायल दो अन्य का ईलाज दरभंगा मेडिकल कालेज सह अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि स्कार्पियो और टाटा 407 के बीच टक्कर होने से यह हादसा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button