बिहार

बिहार में नीतीश युग का अंत!

पटना- 05 मार्च। राज्य सभा के लिए नीतीश कुमार ने अपने नामांकन का पर्चा भर दिया। नामांकन के समय केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय सिंह,हम प्रमुख जीतनराम मांझी सहित एनडीए के कई नेता मौजुद थे। राज्य सभा के लिए नीतीश कुमार द्वारा नामांकन भरने के साथ बिहार से नीतीश युग का अंत हो गया है! नामांकन भरने जाने से पहले बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार के आम जनता को एक संदेश दिया है।

उन्होने अपने सोश ल मीडिया के माध्यम लिखा है कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button