
MADHUBANI: होली पर कपिलेश्वर नाथ शिवालय में भोलेनाथ को अर्पित किया गया 56 भोग
मधुबनी- 04 मार्च। रंगों का त्योहार होली पर रहिका प्रखंड के कपिलेश्वर नाथ शिवालय में भोलेनाथ को खीर, मालपुआ,मिष्ठान सहित 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।फूलों के साथ गुलाल अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। जिसमें आचार्य संतोष झा सहित अन्य पंडितों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शिवालय पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं शहर के गंगासागर काली मंदिर, सरकारी बस स्टैंड स्थित रामेश्वरनाथ शिवालय, सूरतगंज शिवालय, स्टेशन चौक हनुमान प्रेम मंदिर, नवटोल ओंकारेश्वर नाथ मंदिर सहित कई मंदिरों में देवी-देवताओं को नाना प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जबकि लोग सुबह में अपने घरों में मालपुआ, खीर, पूरी, मिष्ठान इष्टदेव को अर्पित किया। वहीं, शाम में विभिन्न मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चना की।



