बिहार

मिथिला की सांस्कृतिक विरासत विश्व स्तर पर अद्वितीय है: उपमुख्यमंत्री

मधुबनी- 15 फरवरी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मधुबनी पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिले में खासा उत्साह देखा गया। सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान उन्हें मिथिला की पारंपरिक पहचान ‘पाग, चादर और माला’ पहनाकर सम्मानित किया गया और स्मृति चिह्न के रूप में प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग भेंट की गई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सदर एसडीएम चंदन कुमार झा और सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री की अगवानी की। औपचारिक स्वागत के पश्चात विजय सिन्हा राजनगर स्थित मंगरौनी एकादश रुद्र महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और राज्य की सुख, शांति तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की। भक्तों के बीच “हर-हर महादेव” के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने मिथिला की सांस्कृतिक महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि मिथिला की सांस्कृतिक विरासत विश्व स्तर पर अद्वितीय है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरे को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया। नेताओं के अनुसार, उपमुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और विकास कार्यों को भी नई गति प्रदान करेगा। मौके पर जदयू नेता गुलाब साह,भाजपा नेता मनोज कुमार मुन्ना सहित एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजुद थे।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button