
RANCHI:- पॉलिथीन रखने वालों की खैर नहीं,नगर निगम करेगा कार्रवाई
रांची-19 दिसम्बर। रांची में अब पॉलिथीन रखने वालों की खैर नहीं है। पॉलिथीन रखने वालों पर अब नगर निगम कार्रवाई करेगा। पॉलिथीन इस्तेमाल को लेकर निगम सख्त हो गया है। इस संबंध में नगर निगम ने कहा है कि अगर किन्ही के पास पॉलिथीन का स्टॉक है तो वह सरेंडर कर दें नहीं तो निगम कार्रवाई करेगा। इसे लेकर निगम केअधिकारियों ने फरमान जारी किया है, जिसके तहत कहीं भी 75 माइक्रोन से कम का पॉलिथीन पाये जाने पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट के तहत उसपर कार्रवाई की जायेगी।
आदेश में यह भी कहा गया है कि जिनके पास भी पॉलिथीन का स्टॉक बचा है तो वे रांची नगर निगम आफिस में सरेंडर कर दें। इससे कि राजधानी को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सकेगा। नगर निगम की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि प्लास्टिक कैरीबैग के प्रपोडक्शन से लेकर इंपोर्ट, स्टाक, डिस्ट्रीब्यूशन, बिक्री और इस्तेमाल करने पर रोक है। ऐसी स्थिति में कोई भी पाया जाता है तो उसपर म्यूनिसिपल एक्ट के तहत एक्शन लिया जायेगा।इसलिए इसके विकल्प के रूप में कागज, जूट और कपड़े के बने बैग यूज करने को कहा है।
वहीं दूसरी ओर बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनाने के लिए रांची नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर 9431104429, 0651-2200011 जारी किया है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर कंट्रोल रूम में इसका समाधान किया जाएगा। लोगों को सही जानकारी भी दी जाएगी।



