बिहार

BIHAR:- 31 IPS अधिकारियों को प्रोन्नति,एसएसपी उपेंद्र शर्मा बने DIG

पटना- 18 दिसंबर। गृह विभाग ने बिहार कैडर के कई आईपीएस पदाधिकारियों का प्रमोशन किया है। विभाग की अधिसूचना के अनुसार 31 आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। इनमें से पांच को पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, जबकि पांच को आईजी रैंक में प्रमोशन मिला है।

पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा को डीआईजी बनाया गया है। इनके अलावा 13 आईपीएस का प्रमोशन डीआईजी रैंक में हुआ है। इसमें प्रवीण वशिष्ठ, प्रीता वर्मा,अमरेन्द्र कुमार अंबेडकर पुलिस महानिदेशक, जबकि अजिताभ कुमार और संजय सिंह अपर पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं। विभाग के अनुसार विनय कुमार, प्राणतोष कुमार दास, पंकज सिन्हा, ललन मोहन प्रसाद और जितेन्द्र मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सुनील कुमार,उपेंद्र कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह,विकास बर्मन,निताशा गुड़िया,किम, मनोज कुमार, संजय कुमार,विकास कुमार,दिलीप कुमार मिश्रा,अश्विनी कुमार,अमजद अली और अरविन्द ठाकुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। साथ ही नवीन चंद्र झा,बाबू राम,जयंत कांत,मानवजीत सिंह ढिल्लो,हरप्रीत कौर, मोहम्मद अब्दुल्लाह,विनोद कुमार एवं विवेकानंद को प्रवर कोटि वेतनमान में प्रोन्नति दी गयी है ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button