भारत

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, एयर इंडिया के विमान में सवार थे 242 यात्री

नई दिल्ली/अहमदाबाद- 12 जून। गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गुरुवार को 242 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद से ब्रिटेन जा रहा बोइंग-787 ड्रीमलाइनर दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मेघानीनगर के पास धुएं का गुबार उठने लगा। राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, एयर इंडिया के प्रवक्‍ता ने भी इसकी जानकारी दी है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्‍या AI171 दुर्घटना का शिकार हो गई है। अन्य विवरण लिए जा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जारी बयान में इस बात की पुष्टि की है कि एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें गांधीनगर से दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से 3 और टीमें भेजी जा रही हैं।

उधर, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने जारी बयान में कहा, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं। हम उच्चतम अलर्ट पर हैं। सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है।”

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button