
नीतीश कुमार,पुलिस को धमका कर दारू के लिए गरीबों को भेजवा रहे जेल-बड़े अधिकारी लाखों रूपये के दारू का रात में करते सेवन: मांझी
बगहा-16 दिसंबर। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने पार्टी कार्यकारिणी परिषद की बैठक में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि अनुसूचित जनजाति दलित, महादलित को बिहार सरकार ने जो जमीन दी है, उसका अभी तक पर्चा नहीं कटा है, जिसके लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी आंदोलन करेगी और दलित वंचितों गरीबों को उनका जमीन दिलवा कर रहेगी। पार्टी की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि 2022 के उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। कितने सीटों पर हम पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, इसकी घोषणा आगे की जायेगी।
शराबबन्दी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बोतल दारु के लिए गरीब वर्ग के लोग जेल जा रहे हैं जबकि जज एसपी डीएम सहित बड़े अधिकारी लाखों रुपए के दारु को एक रात में पी जाते हैं। क्या आप उनके लिए बिहार सरकार के पास कोई कानून नहीं है। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को चाहिए कि इन सभी अधिकारियों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच रात के 10:00 बजे के बाद करें। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के हम खिलाफ नहीं हैं लेकिन उस कानून के खिलाफ हैं जो एक बोतल दारु के लिए किसी गरीब को पकड़कर जेल में भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पुलिस को धमका कर गरीबों को जेल भेज रहे हैं, पुलिस प्रशासन भी उनके सामने लाचार हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने जीवन में दारू को अपने होंठ तक नहीं लाया, तो मेरे लिए कौन सा कानून था। नहीं पीने वाला बिना कानून बनाए भी नहीं पी सकता है।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ लघु सिंचाई एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री संतोष कुमार सुमन सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल माझी बाराचट्टी के विधायक ज्योति माझी राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ज्योति सिंह अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदेश्वर कुमार थारू , प्रदेश अध्यक्ष बीएल बसंतरी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहें। बैठक की शुरुआत हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर एवं बिहार के लौह पुरुष दशरथ मांझी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।


