भारत

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद मुंबई पहुंचीं हरनाज कौर

मुंबई- 16 दिसंबर। मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतकर हरनाज कौर संधू बुधवार देर रात मुंबई पहुंचीं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़, हरनाज की एक झलक पाने, उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखी।

पंजाब में गुरदासपुर जिले के छोटे से गांव कोहाली की निवासी हरनाज जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर आईं तो उन्होंने तिरंगा लहराया। उनके स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

हरनाज से पहले मिस यूनिवर्स का खिताब पहली बार 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में अभिनेत्री लारा दत्ता ने जीता था। अब 21 साल बाद 21 साल की हरनाज ने फिर से भारत को यह ताज दिलवाया है। इजरायल में आयोजित ‘एलआईवीए मिस डिवा यूनिवर्स 2021’ में हरनाज ने बाजी मारी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button