क्राइम

BIHAR:- पश्चिम चंपारण में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

बेतिया-15 दिसंबर। दहेज में फर्नीचर नहीं देने पर एक विवाहिता की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है। मृत विवाहिता की पहचान जैनब खातून (26)के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना के संबंध में बताया गया है कि जैनब खातून की शादी चार साल पहले पकड़ी ढाला गांव निवासी फिरोज के साथ हुई थी। मृत विवाहिता के मायके वालों ने बताया कि दहेज में फर्नीचर की मांग की जा रही थी। फर्नीचर नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।पिछले दिनों विवाहिता ने अपनी मां को बताया कि जल्द फर्नीचर दे दो नहीं तो सास-ससुर और जेठ-जेठानी ताने मार रहे हैं। परिजनों का कहना है कि महिला के सास-ससुर और जेठ-जेठानी द्वारा दहेज में कुर्सी-टेबल और पलंग की मांग की जा रही थी। कई बार समझाने के बाद भी वे लोग नहीं माने। बाद में सभी ने मिलकर जैनब खातून की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। तथा सभी घर छोड़कर फरार हो गए। घटना के मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया था। घटना के हर पहलू की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका की मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button