
ताज़ा ख़बरें
हैती तेल टैंकर दुर्घटना में मृतकों की संख्या पहुंची 75
पोर्ट-औ-प्रिंस-15 दिसंबर। हैती के कैप हैतियन शहर में एक तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।
दरअसल, तेल टैंकर सड़क पर पलट गया था। उसके बाद ईंधन लूटने के लिए लोग वहां इकट्ठा हो गए। उसी समय अचानक सड़क पर फैले तेल में आग गई और लोग उसकी चपेट में आ गए।
इस दुखद घटना को देखते हुए देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। हैती में तेल माफिया सक्रिय हैं। वह अक्सर तेल टैंकर लूट लेते हैं। बिजली की कमी की वजह से हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में भी कुछ ही घंटे बिजली रहती है।
प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद ट्वीट कर कहा कि पूरा देश शोक मना रहा है।



