
भारत
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन
दिल्ली- 26 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। आज रात 9:51 पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में ली आखिरी सांस। अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान ने इसकी पुष्टि की है।
बताते चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। है।
इस बीच कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से रवाना होकर दिल्ली पहुंच गए थे। वहीं बेलगावी में होने वाली कांग्रेस की रैली को रद्द कर दिया गया है। वहीं, सोनिया गांधी एवं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी एम्स पहुंच गई हैं।



