
देश में विकास भले ही विपक्ष को न दिखें लेकिन जनता सब जानती है:सैयद शाहनवाज
किशनगंज- 10 दिसम्बर। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब यह न्यू इण्डिया है। प्रधानमंत्री के सात साल के कार्यकाल में अब देश बहुत बदल चुका है। देश में विकास भले ही विपक्ष को न दिखें , लेकिन देश की जनता सब जानती है।यह बातें राज्य सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने से पूर्व पत्रकारों से कहीं।उन्होंने कहा कि सात साल के कार्यकाल में कौशल विकास योजना में हर दिन 465 छात्र प्रशिक्षित हो रहे हैं। सात साल में हर दिन पंजीकृत 32765 छात्रों को स्कॉलरशिप,हर दिन 89510 किसानों को स्वाइल हेथ कार्ड उपलब्ध हो रहें है ।
उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की इतनी लंबी फेहरिस्त है अगर गिनाने लग जाऊ तो दिन भर गिनाता रह जाऊगां लेकिन विपक्ष को कुछ दिखाई नहीं देता है ।इसीलिए देश की जनता उसे दिखा रही है। उन्होंने कहा कि आज से शुरू हो रही है पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने यहा पहुंच रहा हूं। वैसे भी किशनगंज से मेरी पहचान भी है इसीलिए यहां आता रहता हूं।
प्रशिक्षण वर्ग शुरू होने से पहले मंत्री शाहनवाज हुसैन सहित पार्टी नेताओं ने दिवंगत सीडीएस विपिन रावत को विधिवत् श्रद्धांजलि दिया। मौके पर पूर्व विधयक अवध बिहारी सिंह ,वरीष्ठ भाजपा नेता सह नगर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर त्रिलोकचंद जैन एवं पार्टी जिलाध्यक्ष सुशांत गोप सहित अन्य प्रमुख पार्टी नेतागण उपस्थित थे।



