
MADHUBANI:- अविनाश हत्याकांड में पुलिस जांच से परिजन असंतोष, धरना पर बैठे परिजन
मधुबनी-04 दिसंबर। बेनीपट्टी के आरटीआई कार्यकर्ता सह पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा के अपहरण बाद हत्या के 25 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक परिजनों के सवालों के जवाब प्रशासन के पास नहीं है।अविनाश नृशंस हत्या के बाद न्याय की उम्मीद कर रहे परिजनों की सब्र की सीमा टूट रही है। जिसके बाद शनिवार से अविनाश के परिजनों ने बेनीपट्टी थाना के पास बनें यात्री शेड में धरना शुरू कर दिया है।धरना स्थल पर एक बोर्ड भी लगाया गया है जिसमें प्रशासन से 10 सवाल पूछे गए हैं, जिसका जवाब प्रशासन के पास अब तक नहीं है। धरना स्थल पर मौजूद अविनाश के भाई त्रिलोक झा ने कहा कि प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाते-लगाते थक चुके हैं। अब तक हम लोगों को यह भी नहीं बताया गया है कि मेरे भाई की हत्या किस वजह से हुई और किसनें की यह भी नहीं बताया गया है। 14 नंवबर को एक नर्स समेत 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई, लेकिन उन लोगों की गिरफ्तारी बाद हत्याकांड में किस तरह से संलिप्तता है यह भी पुलिस स्पष्ट नहीं कर पाई है। हमें जब तक हमारे तमाम सवालों का जवाब नहीं मिलेगा तब तक लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह जारी रहेगा। धरना स्थल पर अविनाश के पिता दयानंद झा,भाई त्रिलोक झा,चंद्रशेखर झा,बिदेश्वर नाथ झा, भास्कर चौधरी,जिला पार्षद प्रतिनिधि रणधीर झा,पंसस ऋषि कुमार झा,सत्तन मिश्रा,पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा,पूर्व सरपंच नथुनी राम,गिरिधारी मिश्रा,दीपकान्त पाठक,बदरल राम,अभिषेक कुमार,चुन्नू झा, राजीव यादव,विक्रम झा,इंद्रदेव मुखिया,राघव झा,चित्तर राम,मिश्री राम,मंटू कुमार, भूषण, पिंटू कुमार झा,बौकू धनकार,लखन साफी,संतोष झा,अमरेश राम,रमण सहनी,सुधीर सिंह,राजा पाठक,प्रभात रंजन,दीपू झा,राजू झा सहित कई लोग मौजूद थे।जानकारी के लिए बता दें कि अविनाश हत्याकांड को लेकर पुलिस की जांच सुस्त गति से चल रही है,जिसके प्रतिकार में एक तरफ़ जहां परिजनों ने धरना शुरू कर दिया है वहीं 6 तारीख से सर्वदलीय संघर्ष समिति आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा कर चुकी है।



