बिहार

भाजपा के साथ मिलकर बिहार से जंगलराज समाप्त कियाः CM नीतीश

मधुबनी- 13 मई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी में भीतरघात करने वालों नेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी और किसी का नाम लिए बिना कहा कि हम लोगों के उम्मीदवार के साथ कोई बाएं-दाएं गड़बड़ी कर रहा है, वैसे नेताओं से चुनाव के बाद मुक्ति लेंगे। वे मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार यादव के समर्थन में हरलाखी प्रखंड के दीनदयाल उच्च विद्यालय के मैदान में चूनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। श्री कुमार ने आगे कहा कि हमसे पहले 15 वर्ष जिनको मौका मिला, उन्होंने साल खुद और सात साल पत्नी को सीएम बना दिया। सीएम ने कहा कि पांचवीं कक्षा बाद लड़कियां पढ़ नहीं पाती थी, हमलोगों ने पढ़ाई की व्यवस्था की। साथ ही स्कुलों में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए साइकिल योजना शुरू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे लोग थे, तब हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। जब हम आए तब झगड़ा बंद कराया। मुस्लिम हित में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि राज्य भर में बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी हुई। साथ ही बिहार के मदरसों की षिक्षा को बेहतर बनाया और मदरसा के षिक्षकों के वेतन बढ़ाने के साथ समय पर वेतन भूगतान करवाना सूनिष्चित करने का काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में पति पत्नी की सरकार में नौ बच्चे पैदा लिये। वे लोग तब से बिहार की जनता के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 से पूर्व बिहार में अराजकता का माहौल था। शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। रंगदारी,लूट,हत्या एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला था। सीएम ने कहा कि शाम होते ही लोग डर से घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने बिहार से जंगलराज को खत्म किया। सीएम ने कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने से प्रजनन दर में कमी आयी है। अंत में दोहराते हुए फिर नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाने की बात कही। वहीं चुनावी सभा की अध्यक्षता प्रमोद गुप्ता एवं मंच संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया। मौके पर राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा,विधायक सुधांशु शेखर,पूर्व एमएलसी विनोद सिंह,बचनू मंडल,पुणे भंडारी,भोगेंद्र ठाकुर,संजीव कुमार झा मुन्ना,देवेंद्र यादव,संतोष कुशवाहा,विकास शर्मा,जंग बहादुर यादव,गौरी शंकर महतो,अजय भगत, योगेंद्र नाथ झा,अनिल भारती,संजय सिंह,हरि मोदी,रामबाबू यादव,प्लटन कुमार झा,बंटी सिंह,राम कृपाल महतो,दिलिप यादव,भोगेंद्र ठाकुर,विजय मार्शल,सीमा यादव,विक्रम शीला,सरिता देवी,युगल किशोर यादव,रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button