
MADHUBANI:- बजाज कंपनी का नकली हेयर ऑयल जब्त, 3 दुकानदार धराये
मधुबनी- 17 मार्च। जिले के लदनियां स्थित चोर बाजार में कोलकाता से आए अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्रालि के डायरेक्टर रंजीत कुमार साह ने लदनियां थाना पुलिस के सहयोग से कई श्रृंगार स्टोर्स में छापेमारी कर भारी मात्रा में बजाज कंपनी के नकली आलमंड हेयर ऑयल बरामद किया। डायरेक्टर रंजीत कुमार साह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति बजाज कंपनी के आलमंड हेयर ऑयल का गोरखधंधा करता है। इस सिलसिले में चार में से तीन दुकानदार रंगेहाथ पकड़े गये। पकड़े गए धंधेबाज का नाम सुधीर यादव,सुरेन्द्र चोधरी,सुभाष गोस्वामी है। जबकि सरोज यादव पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आवेदन के साथ सभी आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के लिए लदनियां थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुधीर यादव के दुकान से 22 बोतल, सुभाष गोस्वामी दुकान से 36 बोतल, प्रियांजली श्रृंगार स्टोर से 13 बोतल एवं सरोज यादव के दुकान से 24 बोतल कुल 96 बोतल नकली हेयर ऑयल जब्त किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि केस दर्जकर सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।



