ताज़ा ख़बरें

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, 3 की मौत

फिलाडेल्फिया- 16 मार्च। अमेरिका के फिलाडेल्फिया के उपनगर में शनिवार तड़के गोलीबारी हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के कारण ‘सेंट पैट्रिक्स डे’ परेड रद्द करनी पड़ी तथा बच्चों का ‘थीम पार्क’ बंद करना पड़ा।

मिडलटाउन टाउनशिप पुलिस के मुताबिक ईस्टर्न पेंसिल्वेनिया की फॉल्स टाउनशिप में ‘गोलीबारी की घटना की पुष्टि’ हुई है और इस घटना में कई लोग हताहत हुए हैं। संदिग्ध की पहचान 26 वर्षीय आंद्रे गार्डन के रूप में की गई है और वह इस समय बेघर है और वह मुख्य रूप से ट्रेंटन में रहता है।

बक्स काउंटी के प्राधिकारियों ने स्थानीय लोगों को अपने घरों में रहने और दरवाजे बंद रखने की सलाह दी है। एक स्थानीय निर्वाचित अधिकारी ने गोलीबारी की इस घटना को ‘घरेलू’ बताया है।

फॉल्स टाउनशिप बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर के अध्यक्ष जेफरी डेंस ने कहा कि हमलावर टाउनशिप में दो स्थानों पर गया और उसने कई लोगों को गोली मारी जिनमें से तीन की मौत हो गई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button