बिहार

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 21 नये चेहरों को मिली जगह

पटना- 15 मार्च। बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार देर शाम हो गया। 21 नये चेहरों को जगह दी गई है।राजभवन के राजेंद्र मंडपम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई है।

नीतीश कैबिनेट कुल 21 नए चेहरों को जगह मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में सभी नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। नीतीश कैबिनेट में भाजपा खेमे से रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, नीतीश मिश्रा,नितिन नवीन, दिलीप कुमार जायसवाल, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह शामिल हैं। जदयू कोटे से अशोक चौधरी,लेसी सिंह,मदन सहनी, महेश्वर हजारी,शीला कुमारी मंडल,सुनील कुमार,जनक राम, जयंत राज,जमा खान,रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह शामिल हैं।

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी पर सवाल उठ रहे थे। बीते 14 मार्च को ही कैबिनेट का विस्तार होना था लेकिन मंत्रियों की लिस्ट फाइनल नहीं होने के कारण ऐन वक्त पर कैबिनेट विस्तार टल गया था। हालांकि शुक्रवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल ने नीतीश कैबिनेट के कुल 21 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button