
बिहार
शराब की मिली बोतलों पर सदन में जोरदार हंगामा, बोले सीएम-कड़ा एक्शन लिया जायेगा
पटना- 30 नवंबर। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन परिसर में शराब की बोतलें मिलने को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। शराब की बोतलें मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को दोषी करार देते हुए इस्तीफा देने की मांग की। शराब की खाली बोतल मिलने को लेकर मुख्यमंत्री ने जांच की बात सदन में कही। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक की। इसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जो भी गड़बड़ी कर रहा है, उसे छोड़ा नहीं जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष से जांच का आदेश देने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी पूरी गंभीरता से जांच होगी, जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी से इसकी जांच करवाई जानी चाहिए।



