
पत्रकार संघ (IFWJ) की बैठक में पत्रकारों की समस्यां एवं सुरक्षा को लेकर मंथन,अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
मधुबनी-28 नवंबर। जिला मुख्यालय स्थित जलसा होटल के मीटिंग हाॅल में रविवार को इंडियन फेडरेशन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्टस के जिला शाखा मधुबनी की बैठक जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला के पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार चर्चा की गई। तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर माह बैठक का निर्णय लिया गया। जिले में हाल के दिनों में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की निंदा की गई।

वही सरकारी कार्यालयों में पत्रकारों को समाचार संकलन में बांधा उत्पन्न करने,सहयोग नहीं किए जाने एवं अन्य समस्याओं के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। नगर निगम में आयुक्त एवं उपायुक्त के द्वारा जन समस्याओं के निदान नहीं किए जाने व अन्य समस्या को पत्रकारों द्वारा उठाने पर अपना मंतव्य नहीं दिए जाने के खिलाफ जिला पदाधिकारी एवं प्रेस काउंसिल को लिखे जाने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक के अंत में बेनीपट्टी के पत्रकार अविनाश बुद्धिनाथ झा की निर्मम हत्या पर रोष व्यक्त गया। तथा सरकार से आपदा के तहत तत्काल चार लाख की सहायता राषि उनके परिजन को देने की मांग की गई। साथ ही पत्रकारों ने स्वर्गीय अविनाश झा बुद्धिनाथ के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा एवं ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

बैठक में संघ के सचिव आकिल हुसैन,शैलेंद्र कुमार,अमरनाथ आनन्द,कल्याण झा,अखलक सिद्दीकी,राम शरण साह,मो शकील,राजेश कुमार सिंह,फिरोज आलम,किशोर कुमार,सोनू कुमार,मो अली,मो नेहाल,मो नदीम,अशोक कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।



