
कपिल शर्मा शो से प्रसिद्धि पाने वाले कार्तिकेय राज का नामांकन नालन्दा खुला विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वीकृत
पटना, 26 नवंबर। पटना के गरीब परिवार के कार्तिकेय राज, जिसने अपने व्यंग्यात्मक हुनर से लाखों लोगों के दिलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है,खासकर सोनी ‘टीभी’ पर कपिल शर्मा शो में ‘खजूर’ के नाम से प्रसिद्ध है, शुक्रवार को अपने गुरु रविभूषण मुकूल के साथ कुलपति प्रोफेसर के सी सिन्हा से मिलकर नालन्दा खुला विश्वविद्यालय में इंटरमिडिएट कक्षा में नि:शुल्क नामांकन का आग्रह किया। कुलपति महोदय के आदेशानुसार नि:शुल्क नामांकन हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। बालक, राज ने शुक्रवार को बिस्कोमॉन भवन में ऑफलाइन नामांकन लिया। प्रोसपेक्टस नि:शुल्क प्रदान किया गया।
नामांकन की तमाम प्रक्रियाएं पूरी कर ‘रजिस्ट्रेशन सिलिप कम एडमिडकार्ड’ के साथ ‘फी रीसिप्ट’ तत्काल उपलब्ध करा दिया गया। नामांकन उपरांत, कुलपति,प्रोफेसर के सी सिन्हा, कुलसचिव, डॉ घनश्याम राय,कुलसचिव (परीक्षा),डॉ नीलम कुमारी, वित्त पदाधिकारी, रामशीष प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उपस्थित छात्रों के बीच कार्तिकेय राज ने एक लघु हास्य मंनरोजक छवि प्रस्तुत की,जो काफी मनमोहक था।
कुलपति एवं अन्य पदाधिकारियों ने बालक राज के उज्जवल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कलाकार कार्तिक राज को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।



