भारत

सोनिया गांधी की जगह स्मृति ईरानी करेंगी दिशा की अध्यक्षता

रायबरेली-26नवम्बर। सोनिया गांधी की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायबरेली में शनिवार को जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति(दिशा) की अध्यक्षता करेंगी।कांग्रेस के गढ़ में यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी के सांसद होने के बावजूद इस समिति की अध्यक्षता की जिम्मेदारी कमान केंद्र सरकार के मंत्री को मिली है।हालांकि समिति के उपाध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी को जरूर स्थान दिया गया है लेकिन इसके राजनीतिक निहितार्थ भी हैं।

44 महीने बाद हो रही इस महत्वपूर्ण बैठक में रायबरेली के विकास का ख़ाका बनेगा और पहले से चल रहे कार्यों की भी समीक्षा होगी।चुनावी मौसम में हो रही इस बैठक से जहां भाजपा उत्साह में हैं वहीं कांग्रेस पाले में खामोशी है।वैसे बैठक के लिए सोनिया गांधी को भी आमंत्रित किया गया है लेकिन उनके भाग लेने की संभावना नगण्य है। उल्लेखनीय है कि दिशा की अंतिम बैठक 18 अप्रैल 2018 को हुई थी इसके बाद कोई बैठक नहीं हो पाई।कई बार समिति की बैठक की घोषणा हुई लेकिन सोनिया गांधी के रायबरेली दौरों में समयाभाव को देखते हुए बैठकें नहीं हो पाईं।27 नवम्बर के अलावा केंद्रीय मंत्री द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल व शाखा कार्यालय का भी उद्घाटन होना है जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button